राम लला प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 22 जनवरी को नहीं 11 जनवरी को, जानिए क्या है वजह?

संदीप श्रीवास्तव
रविवार, 29 दिसंबर 2024 (14:02 IST)
Ayodhya news in hindi : 22 जनवरी 2024 का वो शुभ दिन सम्पूर्ण विश्व के सनातनियों एवं राम भक्तों के लिए कितना महत्वपूर्ण था जिस दिन राम लला सैकड़ों वर्षों के लम्बे संघर्ष के उपरांत अपने राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य गर्भगृह में प्राण - प्रतिष्ठा के साथ विराजमान हुए। 2025 में वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं बल्कि 11 जनवरी को राम लला के प्राण - प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्स्व महोत्सव मनाया जायगा।
 
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय के अनुसार, सभी हिन्दू त्योहार विशिष्ट तिथियों के अनुसार मनाए जाते हैं। राम लला की प्राण - प्रतिष्ठा भी हिन्दू पंचांग के अनुसार, 11 जनवरी 2025 को मनाया जायगा। 22 जनवरी 2024 को जब राम लला कि प्राण - प्रतिष्ठा हुई थी, उस दिन पौष शुक्ल द्वादशी थी। इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी 2025 को पड़ रही है। इसलिए राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा तीन दिवसीय 11, 12 व 13 जनवरी को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट ने तीन दिवसीय कार्यक्रमों का पूरा विवरण भी जारी कर दिया है।
 
इसके अनुसार राम लला के प्राण - प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को दोपहर 12:20 बजे राम मंदिर में विराजमान राम लला का अभिषेक व आरती की जायगी। वार्षिक समारोह में 110 से अधिक विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जिसमे साधु - संत, धर्मचार्य एवं विशिष्ट जन शामिल है।
 
कार्यक्रम की रूपरेखा : 1. यज्ञ मंडप - ( राम मंदिर परिसर ) जहाँ शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रो से अग्निहोत्र ( सुबह 8:00 से 11:00 बजे व दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक ) 6 लाख श्री राम मंत्र जाप, राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा का पाठ 
2. राम मंदिर के भूतल के कार्यक्रम -  राग सेवा (3:00 से 5:00 बजे तक), बधाई गान (6:00 से 9:00 बजे तक)।
3. यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पऱ संगीतमय मानस पाठ का आयोजन।                                                      4. अंगद टीला पऱ आयोजित होने वाले कार्यक्रम  श्री राम कथा (2:00 बजे से 3:30 बजे तक), मानस प्रवचन (3:30 बजे से 5:00 तक), सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30 बजे से 7:30 बजे तक), भगवान का प्रसाद वितरण प्रातः काल से।
 
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्स्व को भव्य बनाने की तैयारी राम मंदिर ट्रस्ट तेजी के कर रहा है। भव्य होगा राम लला का दरबार जिसे दिव्यता दी जा रही है। इसके साथ ही पूरे राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। अयोध्या नगरी को भी भव्य - दिव्य रूप से सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद फिर से दोबारा तीन दिवसीय वार्षिकोत्स्व समारोह के दवरान भी रिकार्ड संख्या मे देश - विदेश से सनातनी व राम भक्तों के आने कि पूरी संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

बलूच नेता मीर यार का PM मोदी को खुला खत, आइए साझा दुश्मन पाकिस्तान का मिलकर सामना करें

धाकड़ कांड में बीजेपी नेता को ब्‍लैकमेल करने वाले कर्मचारी बर्खास्‍त

15 साल की बेटी का प्रेमी से रेप करवाया, फिर हत्या कर लाश ट्रक से कुचली, पति को लगा सदमा

DDA को भारी पड़ी दिल्ली रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई, सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना ​​का दोषी पाया

BAT ने ITC में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 12,927 करोड़ में हुआ सौदा, क्या हुआ शेयरों पर असर?

अगला लेख