दिल्ली चुनाव : वोटर्स पर भाजपा और AAP में क्यों मचा घमासान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 29 दिसंबर 2024 (13:25 IST)
Delhi Polls : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के नाम कटवाने और जोड़ने के मामले में आप आदमी पार्टी और भाजपा में सियासी घमासान मच गया। भाजपा ने आप पर रोहिंग्या के नाम फर्जी तरह से वोटिंग लिस्ट में जुड़वाने का आरोप लगाया तो आप संयोजक केजरीवाल ने दावा किया कि 12 फीसदी वोट इधर उधर किए जा रहे हैं। 
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए भाजपा हर हथकंडा आजमा रही है। भाजपा ने वोट काटने के लिए आवेदन दिए। चुनाव के नाम पर खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा ने नाम काटने के लिए 5 हजार आवेदन दिए। साथ ही 7500 नाम जोड़ने का भी आवेदन दिया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लिए भाजपा के पास कोई विजन नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव लड़कर किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है लेकिन दिल्ली की जनता ऐसा नहीं होने देगी। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने जो हथकंडे अपनाए थे - हम उन्हें उस हथकंडे का इस्तेमाल करके यहां जीतने नहीं देंगे।
 

दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने नई दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा। पत्र में लिखा है कि मैं आपको तत्काल यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
 
इधर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल दिल्ली में फर्जी वोटों का खेल-खेल रहे हैं।
 
दिल्ली भाजपा ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि केजरीवाल अब थोड़ी बहुत पॉलिटिक्स समझने लगे हैं और अब इन्हें यह भी समझ आ गया कि हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा की प्रतीक यमुना जी को साफ करने से AAP को वोट नहीं मिलेगा। गजब धूर्त आदमी है!
<

केजरीवाल अब थोड़ी बहुत पॉलिटिक्स समझने लगे हैं और अब इन्हें यह भी समझ आ गया कि हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा की प्रतीक यमुना जी को साफ करने से AAP को वोट नहीं मिलेगा।

गजब धूर्त आदमी है! pic.twitter.com/RalO9QCWC3

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 29, 2024 >
बहरहाल दिल्ली चुनाव में वोटर्स का नाम कटवाने और जुड़वाने के खेल में दोनों ही दलों में होड़ दिखाई दे रही है। आने वाले समय में इस पर दिल्ली की सियासत और गरमाती नजर आ रही है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Aap नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल, संघर्षविराम की क्यों की गई घोषणा

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

भारत बन चुका है दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

अगला लेख