Hanuman Chalisa

सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रणब की फेक तस्वीरें, बेटी बोलीं- जिसका डर था वही हुआ

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (11:02 IST)
नई दिल्ली।  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री एवं कांग्रेस नेता शमिष्ठा मुखर्जी ने गुरुवार रात कहा कि जिस बात का उन्हें डर था और अपने पिता को जिस बारे में उन्होंने आगाह किया था, वही हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जिसका डर था, भाजपा/आरएसएस के 'डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट' ने वही किया।
 
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ की गई तस्वीरों में ऐसा नजर आ रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरह अभिवादन कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर प्रणब मुखर्जी की एक तस्वीर वाइरल हुई है जिसमें उन्होंने सिर पर टोपी पहनी है और वह एक स्वयंसेवक की तरह प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। जबकि इस कार्यक्रम में उन्होंने संघ की टोपी नहीं पहनी थी और प्रार्थना के समय वह सावधान की मुद्रा में खड़े थे। 

प्रणब की इस फेक तस्वीर पर सोशल मीडिया में जमकर बवाल मचा। कई लोगों ने इस तरह की शर्मनाक हरकत की जमकर निंदा की और सही तस्वीर साझा कर लोगों को इसकी हकीकत भी बताई।
 
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उनके आरएसएस के कार्यक्रम में जाने का विरोध किया था और बुधवार को ट्विटर पर अपने पोस्ट के जरिये उन्होंने अपनी नाखुशी भी जाहिर की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में योगी का बड़ा दांव! क्या संघ और भाजपा के भीतर बदल रहे हैं शक्ति समीकरण?

Fact Check: क्या दिल्ली में Petrol Bike की बिक्री पर 1 जुलाई 2026 से लग रहा है बैन? जानिए पूरा सच!

IPL किक्रेटर शशांक सिंह और रि. IPS शैलेश सिंह पर FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर ओवैसी का बड़ा बयान: 'अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो बुलडोजर चलता, एनकाउंटर कर देते'

LIVE: सुप्रीम कोर्ट का भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुनवाई से इनकार

अगला लेख