घृणा भाषण और भय फैलाने वाली बातें बंद हों : राष्ट्रपति

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (00:01 IST)
नई दिल्ली। गौमांस को लेकर विवाद बढ़ने और इसमें सांप्रदायिक रंग चढ़ने के बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को आगाह किया कि घृणा भाषण और भय फैलाने वाली बातें बंद की जानी चाहिए तथा यह भी कहा कि कुछ व्यक्तियों की सत्ता की भूख को संतुष्ट करने के लिए धर्म का उपयोग मुखौटे की तरह नहीं किया जाना चाहिए।
जार्डन यात्रा से पूर्व अरबी दैनिक अल गहद को दिए साक्षात्कार में मुखर्जी ने मध्य मार्ग की आवाज को बुलंद करने को कहा।
 
उन्होंने कहा, घृणा भाषण तथा भय फैलाने वाली बातें बंद होनी चाहिए। हमें मध्य मार्ग की आवाज को बुलंद करना चाहिए। हमें कुछ व्यक्तियों की सत्ता की भूख को संतुष्ट करने और नियंत्रण के लिए धर्म का उपयोग मुखौटे की तरह करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। 
 
राष्ट्रपति की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के दादरी में 50 साल के एक व्यक्ति की गौमांस की अफवाह के कारण पीट-पीटकर जान लिए जाने के मुद्दे और उसके बाद शुरू हुई राजनीति की पृष्ठभूमि में आई है।
 
उन्होंने कहा, सहिष्णुता एवं सह अस्तित्व हमारी सभ्‍यता के बुनियादी सिद्धांत हैं। हमें वे बहुत प्रिय हैं। उन्होंने ध्यान दिलाया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देशों के बीच सह अस्तित्व के लिए पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया था। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान