वैंकेया नायडू, सुमित्रा महाजन और शिवराज बाल-बाल बचे

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2017 (19:24 IST)
इंदौर। 'प्रणाम इंदौर' में शिरकत करने आए कई वीआईपी सोमवार को प्रा‍कृतिक आपदा के चलते बाल-बाल बच गए। नगर निगम द्वारा देश में अव्वल आने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मौजूद थे। 
 

देर शाम देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छाने लगीं और बिजली चमकने लगी। अचानक तेज बारिश के साथ ओलो की बरसात होने लगी। आसमान से आई इस आफत के लिए दशहरा मैदान पर जमा 20 हजार लोग तैयार नहीं थे। जैसे ही बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया, वहां अफरा-तफरी मच गई। 
 
 
इसी अफरातफरी के बीच तीन में से एक पंडाल गिर पड़ा..चिल्ला पुकार मचने लगी। जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुरक्षित निकालने की थी और किसी तरह सभी वीआईपी को बाहर निकाला गया। 
 
करीब एक घंटे की बारिश ने पूरे आयोजन पर पानी फेर दिया। दशहरा मैदान पर 6 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन भी परोसा जाना था लेकिन वर्षा ने सब गुड़गोबर कर दिया। इस कार्यक्रम में चुनिंदा सफाईकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाना था, जिनकी मेहनत से इंदौर स्वच्छ भारत अभियान में नंबर वन की पोजिशन लेने में कामयाब हुआ था लेकिन प्रा‍कृतिक आपदा ने पूरे आयोजन को बुरी तरह फेल करके रख दिया। 
 
आंधी और बारिश के कारण पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के घायल होने की खबरें भी आ रही हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने ट्‍वीट कर जानकारी दी है कि केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ सुरक्षित हैं। वे घायलों के जानकारी के लिए अस्पताल में ही हैं।
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख