Hanuman Chalisa

1 रुपए की कीमत तुम क्‍या जानो ‘प्रशांत बाबू’

नवीन रांगियाल
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडि‍या पर जमकर चल गया एक रुपया का सिक्‍का

इस दौर में एक रुपए की कोई कीमत नहीं, लेकिन यही एक रुपया आज ट्वि‍टर पर ट्रेंड कर रहा है। आज इसकी वैल्‍यू बढ़ गई है, हर कोई एक रुपए के साथ अपनी फोटो शेयर कर रहा है और एक रुपए के बारे में लिख रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस एक रुपए की आज कीमत बढ़ा दी है। यूं क‍हे कि एक रुपए की कीमत आज एक करोड़ से कम नहीं है तो शायद गलत नहीं होगा।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण के खि‍लाफ अवमानना के एक मामले में एक रुपए का जुर्माना लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि भूषण जुर्माने के तौर पर एक रुपया जमा करें या फि‍र तीन महीने के कारावास के लिए तैयार रहे।

फैसला आने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर भूषण की एक तस्‍वीर वायरल हुई जिसमें वह एक रुपए का सिक्‍का लिए दिख रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि यह फोटो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ठीक बाद लिया गया। एक और फोटो में वरिष्‍ठ वकील राजीव धवन उन्‍हें सिक्‍का देते दिख रहे हैं। इन तस्‍वीरों को देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि क्‍या भूषण जुर्माना भरेंगे? भूषण ने कहा है कि वह सोमवार शाम को 4 बजे एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे।

इस फैसले के बाद एक रुपया सोशल मीडि‍या पर ट्रेंड कर रहा है। एक रुपए को लेकर एक से एक प्रति‍क्रि‍याएं आ रही हैं। फेसबुक और ट्व‍िटर दोनों ही एक रुपए की पोस्‍ट से भरे पड़े हैं।

फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, क्‍या वकालत से इतनी मोटी कमाई होती है ?

एक ने कहा, जब दुकानदार के पास एक रुपए का छुट्टा नहीं होता है तो वह चॉकलेट पकड़ा देता है।

ट्व‍िटर पर एक अंकित वर्मा नाम के एक यूजर ने एक टॉयलेट की फोटो पोस्‍ट की है, जिसका महिला या पुरुष के इस्‍तेमाल करने पर एक रुपया चार्ज करना बताया गया है।

अजीत पांडे ने लिखा, कभी कभी सुप्रीम कोर्ट औकात दिखाकर ही जुर्माना लगाता है।

कई लोगों ने पुराने जमाने के एक रुपए के नोट, सिक्‍के के फोटो शेयर किए हैं।

कुल मि‍लाकर सोशल मीडि‍या पर आज एक रुपया जमकर चल गया है। कमाल की बात है कि सुप्रीम कोर्ट के पक्ष में बोलने वाले और प्रशांत भूषण के पक्ष में बोलने वाले दोनों तरह के लोगों के कमाल के रिएक्‍शन सामने आ रहे हैं।

कोई कह रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को उनकी औकात दिखा दी, तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि औकात जुर्माना भरने वाले की नहीं, बल्‍कि‍ जुर्माना वसूलने वाले की नजर आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Amazon ने लॉन्च किया नया Fire TV Stick HD, पुराने TV को बना देगा स्मार्ट, मिलेगा Alexa और Xbox Gaming सपोर्ट

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

अगला लेख