प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश भाजपा के साथ असहज थे

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (15:21 IST)
नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में असहज महसूस कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने दूसरे दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। कभी कुमार के करीबी माने जाने वाले किशोर ने कहा कि बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम का असर फिलहाल राज्य तक ही सीमित रहेगा।
 
किशोर ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि 2017 से 2022 तक नीतीश भाजपा के साथ थे, लेकिन कई कारणों से मैंने उन्हें कभी सहज नहीं पाया। उन्होंने सोचा होगा कि क्यों न महागठबंधन के साथ प्रयोग किया जाए। कुमार के प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षाओं की खबरों पर, किशोर ने कहा कि घटनाक्रम पूरी तरह से केवल बिहार तक सीमित है।
 
उन्होंने कहा कि 2012-13 से बिहार में सरकार बनाने के लिए 6 तरह के गठबंधन किए गए और हमेशा नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने।
किशोर ने कहा कि बिहार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार कुछ अच्छा करेगी। उन्होंने कहा कि राजद और जदयू का भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर रुख एकदम अलग है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

EC ने राज्यसभा महासचिव को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए किया निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

कमल हासन समेत 4 सांसदों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

पीएम मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल

राबड़ी देवी का बड़ा बयान, तेजस्वी की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई

Petrol Diesel Prices: कई शहरों में बढ़े तेल के दाम, जानें आपके नगर में ताजा भाव

अगला लेख