Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीतीश पुत्र की राजनीति में एंट्री की तैयारी, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं निशांत कुमार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nishant Kumar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (21:07 IST)
CM Nitish son Nishank Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि निशांत राजनीति में प्रवेश से जुड़े सवाल को टाल जाते हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे होली के बाद आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार करीब 73 वर्ष के हो चुके हैं। वे भी शायद चाहते होंगे कि उनकी राजनीतिक विरासत को उनका इकलौता पुत्र निशांत संभाले।
 
निशांक अब अलग-अलग कार्यक्रमों में नजर आने लगे हैं। उन्होंने वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को वोट देने की अपील की। जब उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में उनसे पूछा गया तो वे चुप्पी साध गए। विपक्षी दलों के इन आरोपों पर कि नीतीश कुमार बीमार चल रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे शत-प्रतिशत फिट हैं। उन्होंने बिहार में 19 साल ‍काम किया है। एक बार फिर जनता को उन्हें वोट देना चाहिए। भले ही निशांत कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उनको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। जदयू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगा दिया है। इस पर लिखा है- 'बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार'। कार्यकर्ताओं का मानना है कि निशांत योग्य व्यक्ति हैं, वे बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ALSO READ: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से क्यों कहा, आप CM हैं, महिला फैशन डिजाइनर नहीं
 
हरनौत सीट से लड़ सकते हैं चुनाव : ऐसा माना जा रहा है कि निशांत के लिए सीट भी तय कर दी गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार नालंदा की हरनौत सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता गोल्डन कुमार ने पटना में पोस्टर लगाकर निशांत कुमार का विरोध किया है। उन्होंने पोस्टर पर लिखा है-  'राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, हरनौत की जनता जिसको चाहेगी, राजा वही बनेगा।' ALSO READ: तब‍ घर से बाहर निकलने से डरते थे लोग, जानिए नीतीश ने किस पर साधा निशाना
 
मांझी ने किया स्वागत : नीतीश के पूर्व सहयोगी और केंद्रीय मत्री जीतन राम मांझी ने एक ट्वीट कर निशांत का राजनीति में स्वागत करने की बात कही है। मांझी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बने तो अच्छा, IAS का बेटा IAS बने तो काबिल, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बने तो होनहार, पर नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल… ये ठीक नहीं…राजनीति में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पुत्र निशांत का स्वागत है। HAM निशांत के साथ है। वहीं, नीतीश पर लगातार निशाना साधने वाले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि निशांत अगर राजनीति में आएंगे तो हम इसका स्वागत करेंगे। तेजस्वी ने निशांत को अपना भाई बताया। 
 
कितने पढ़े लिखे हैं निशांत : नीतीश के पुत्र निशांत कुमार बिरला टेक्नीकल इंस्टीट्यूट मेसरा से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग मी बीटेक हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा कई स्कूलों में हुई। सेंट लैरेंस स्कूल मसूरी, मानव भारती स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय में भी उनकी शिक्षा हुई। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि निशांत अपनी इंजीनियरिंग से राजनीति के क्षेत्र में कितना स्थान बन पाते हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

West Bengal : बीरभूम में TMC कार्यकर्ता की हत्या, रास्‍ते में रोककर डंडों व पत्थरों से किया हमला