बच्चों के लिए रुका राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला, महामहिम ने बांटीं चॉकलेट

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (21:28 IST)
कोल्लम (केरल)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को केरल के कोल्लम जिले में अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे उनकी प्रतीक्षा कर रहे स्कूली छात्रों को चॉकलेट बांटीं।
 
सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित वीडियो में आज सुबह राष्ट्रपति यहां करुणागपल्ली में अपने सरकारी वाहन से उतरकर बच्चों को चॉकलेट देती हुई दिख रही हैं। उत्साहित बच्चों को हाथ हिलाते देख राष्ट्रपति ने अचानक राजमार्ग पर अपना काफिला रुकवाया। बच्चे यह देखकर हैरान रह गए कि राष्ट्रपति मुस्कराती हुई उनकी ओर बढ़ रही हैं।
 
चॉकलेट बांटने के बाद राष्ट्रपति ने कुछ पल बच्चों के साथ बिताए और फिर उनसे विदा लेते हुए वापस अपने वाहन में सवार हो गईं। वीडियो में बच्चों को जोर से धन्यवाद कहते हुए सुना जा सकता है। राष्ट्रपति सुबह यहां अमृतपुरी आश्रम पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की।
 
मां अमृतानंदमयी से मुलाकात : राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार सुबह केरल के कोल्लम जिले के अमृतपुरी स्थित आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी के आश्रम पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। आश्रम ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति का भारतीय परंपरा के साथ स्वागत किया गया तथा आश्रम की संन्यासियों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें शॉल भी भेंट की गई।
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने दौरे के दौरान अमृतानंदमयी के साथ आधे घंटे की मुलाकात की। माता अमृतानंदमयी अपने प्रशंसकों के बीच अम्मा के नाम से लोकप्रिय हैं। इस दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राष्ट्रपति के साथ थे। बाद में, राष्ट्रपति आश्रम के भवतारिणी मंदिर गईं और मैक्सिको की संसद के छह सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक भी की, जो सिविल 20 (सी20) और ग्रुप ऑफ 20 (जी20) पहल के तहत आध्यात्मिक गुरु से मिलने आए थे।
 
अमृता विश्व विद्यापीठम की प्रमुख डॉ. मनीषा वी. रमेश ने आश्रम की मानवीय पहलों के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी दी और दुनिया भर में इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। कोल्लम जिला कलेक्टर अफसाना परवीन, तिरुवनंतपुरम रेंज डीआईजी आर निशांतिनी और कोल्लम शहर की पुलिस आयुक्त मेरिन जोसेफ भी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके साथ थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

Live: NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार जेल से बाहर

यूपी के 13 जिलों में बाढ़, पटना पानी पानी, जानिए देश में मौसम का हाल

आपके होश उड़ जाएंगे! इस एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, तुरंत देखें

ट्रंप के फैसले से भड़का रूस, मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर रोक हटाई

अगला लेख