राष्ट्रपति मुर्मू ने 17 बच्चों को किया सम्मानित, दिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (15:38 IST)
Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने असाधारण साहस और कला, संस्कृति व खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले 17 बच्चों (17 children) को गुरुवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता पुरस्कार : यह पुरस्कार 7 श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है जिनमें कला एवं संस्कृति, वीरता, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण शामिल हैं। 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए 7 लड़कों और 10 लड़कियों को सम्मान के तहत 1 पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
 
पुरस्कार पाने वालों में कला एवं संस्कृति में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली 14 वर्षीय दिव्यांग लेखिका केया हतकर, कश्मीर के 12 वर्षीय सूफी गायक अयान सजाद, 'सेरेब्रल पाल्सी' से पीड़ित 17 वर्षीय व्यास ओम जिग्नेश (संस्कृत साहित्य) शामिल हैं।
 
9 वर्षीय सौरव कुमार ने 3 लड़कियों को डूबने से बचाया : वीरता श्रेणी में 9 वर्षीय सौरव कुमार को 3 लड़कियों को डूबने से बचाने जबकि 17 वर्षीय इओना थापा को एक फ्लैट में 36 निवासियों को आग से बचाने के लिए सम्मानित किया गया। नवाचार के लिए 15 वर्षीय सिंधूरा राजा और साइबर सुरक्षा उद्यमी रिशीक कुमार (17) को पुरस्कार दिया गया।
 
खेल श्रेणी में जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग, शतरंज खिलाड़ी अनीश सरकार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार हासिल करने वालों को बधाई दी और एक पीढ़ी को उत्कृष्टता प्राप्त करने व समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित करने में उनकी भूमिका पर जोर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख