Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी ने किया स्वागत

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी ने किया स्वागत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

महाकुंभ नगर (यूपी) , सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (11:50 IST)
Draupadi Murmu at Sangam: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सोमवार को यहां संगम में डुबकी लगाई। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उनका स्वागत किया। वहां से वे अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया।ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में शा‍मिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, संगम में लगाएंगी पवित्र डुबकी
 
राष्ट्रपति बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी : राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा-अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat: कथित जहरीला पेय पदार्थ पीने से 3 लोगों की मौत