कोविंद, मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

Webdunia
मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (10:14 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से एक हैं।'
 
मोदी ने ट्वीट कर सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरता पर हर भारतीय को गर्व है। हम उनकी जयंती पर महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं।'
 
सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत को अंग्रेजों के कब्जे से स्वतन्त्र कराने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख