राष्ट्रपति कोविंद का हिमाचल प्रदेश का दौरा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में भाग लेंगे

Webdunia
गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (12:27 IST)
शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। वे वहां के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में भाग लेंगे। उनके दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर कोविंद यहां आ रहे हैं। वे हिमाचल विधानसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। वे मौजूदा के साथ ही पूर्व सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति आज गुरुवार को शिमला पहुंचेंगे।

ALSO READ: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिए संभावित मंत्रियों की सूची
 
कुछ कर्मचारियों के राष्ट्रपति निवास में कोरोना पॉजिटिव आने के कारण कोविंद के ठहरने की व्यवस्था एक निजी होटल में की गई है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सेना के अधीन शिमला के अनाडेल मैदान में उतरेगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति का दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी समय शिमला आगमन हो सकता है। 17 सितंबर को राष्ट्रपति 11 लेकर 12 बजे तक विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व एपीजे अब्दुल कलाम भी हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर चुके हैं। राष्ट्रपति के 16 से 19 सितंबर के बीच प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख