Team India के पूर्व विकेटकीपर कप्तान एमएस धोनी ने रांची को क्रिकेट की दुनिया में प्रसिद्ध बनाया : रामनाथ कोविंद

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (18:39 IST)
रांची। झारखंड की कई हस्तियों के योगदन को याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रांची को क्रिकेट की दुनिया में प्रसिद्ध किया है। कोविंद रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को यहां संबोधित कर रहे थे।
ALSO READ: क्रिकेट से दूर हैं धोनी, इन खेलों में कर रहे हैं दमदार प्रदर्शन 
कोविंद ने कहा कि एमएस धोनी ने कल (रविवार) को मुझसे राजभवन में शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। मुझे अच्छा लगा। मैंने उनसे कहा कि वे चमक-दमक से दूर (लो प्रोफाइल) रहते हैं लेकिन लोग उन्हें बहुत पसंद करते है, क्योंकि वे प्रतिभाशाली हैं।

राष्ट्रपति ने इस मौके पर तीरंदाज दीपिका कुमारी और 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की उपलब्धियों की सराहना की। इन दोनों का संबंध झारखंड से है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि अल्बर्ट एक्का जैसे लोगों का झारखंड से नाता रहा है जिन्हें 1971 युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुबर दास और उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एमवाई इकबाल रांची विश्वविद्यालय के विशिष्ट पूर्व छात्रों में से हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला सविता कोविंद के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, शिक्षामंत्री नीरा यादव, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति आरके पांडे और प्रो. वाइस चांसलर कामिनी कुमार ने मंच साझा किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान नहीं अब चीन है भारत की सबसे बड़ी चुनौती, क्यों बदलनी होगी रणनीति?

सतना में मिला देश का सबसे गरीब, सालाना आय 3 रुपए, प्रशासन ने जारी किया सर्टिफिकेट

हरिद्वार में भगदड़ में गई 6 लोगों की जान, हादसे का जिम्मेदार कौन?

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

क्यों लड़ रहे हैं थाईलैंड और कंबोडिया, वजह जानकर चौंक जाएंगे भारतीय, अब तक 32 की मौत

अगला लेख