राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ चंदा अभियान, राष्‍ट्रपति ने दिया पहला दान

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (12:16 IST)
नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले और उनसे मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगा।
 
राष्‍ट्रपति ने मंदिर निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया। यह अभियान करीब डेढ़ माह चलेगा। इसमें 5 लाख से ज्यादा गांवों में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के तहत आज यहां एक लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।
 
मुख्यमंत्री से उनके निवास पर निधि संग्रह अभियान का दायित्व निर्वहन कर रहे पदाधिकारियों ने भेंट की। चौहान ने इस अवसर को सौभाग्यशाली बताया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख