जन्मदिन पर जानिए 'र' से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रिश्ता

Webdunia
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (09:23 IST)
लखनऊ। 'र' से रामनाथ, 'र' से राज्यसभा जाने, 'र' से राज्यपाल पद संभालने के बाद अब 'र' से राष्ट्रपति के रूप में 'र' से रायसीना हिल्स स्थित 'र' से राष्ट्रपति भवन में रह रहे हैं। भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन में 'र' अक्षर का बहुत महत्‍व है। जन्मदिन पर जानिए राष्‍ट्रपति कोविंद का र से संबंध...
 
वैसे आप इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद से लेकर रामनाथ कोविंद तक ज़्यादातर राष्ट्रपतियों के नाम में ही 'र' अक्षर मिल जाएगा। जिनके नाम में 'र' नहीं है, उनके जीवन से जुड़े किसी स्थान में 'र' जरूर आया है।
 
अगर हम 'र' की बात करें तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन में यह अत्यंत महत्वपूर्ण अक्षर है। उनके नाम से लेकर अब उनके नए घर रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन तक में 'र' है। जन्म से शुरुआत करते हैं। कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर को कानपुर देहात के परौख गांव में हुआ। जगह और स्थान को देखें तो अक्टूबर-कानपुर-परौख इन तीनों में 'र' अक्षर है।
 
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा परौख और खानपुर में हासिल की बाद में उच्च शिक्षा के लिए वे कानपुर आए, इनमें भी 'र' मौजूद है। यहां तक कि उनके पुत्र प्रशांत के नाम में भी 'र' है।
 
राजनीति में आने के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चुना। उन्होंने घाटमपुर और भोगनीपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा, यहां भी 'र' अक्षर मौजूद है। बाद में वे भाजपा दलित मोर्चा के अध्यक्ष रहे, राज्यसभा भी गए, इसके बाद बिहार के राज्यपाल बने। इन सभी में भी 'र' अक्षर मौजूद है, फिर चाहे वह राज्यसभा हो या बिहार या फिर राज्यपाल।
 
और तो और, राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी का नाम भी 'र' युक्त मीरा कुमार था। कोविंद रायसीना हिल्स पर राष्ट्रपति भवन में रह रहे हैं। मजे की बात तो यह है कि उनका शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को हुआ। यहां भी 'र' उनके साथ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Dhar: जनपद सीईओ पर बलात्कार का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

Axiom Mission : शुभांशु शुक्ला अं‍तरिक्ष में नया इतिहास लिखने को तैयार, 10 जून को भरेंगे उड़ान

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन का कैसे चलता है खर्च, नए पोप कैसे बढ़ा सकते हैं आमदनी

CRS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वर्ष 2022 में Covid 19 से हुईं 86.5 लाख मौतें

अगला लेख