महिलाओं को जाति के आधार पर बांटने की चालें चल रही कांग्रेस : प्रधानमंत्री मोदी

Webdunia
शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (22:27 IST)
PM Modi's statement regarding women's reservation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रही कांग्रेस पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि वे (कांग्रेस) महिलाओं को जाति के आधार पर विभाजित करने की नई चालें चल रहे हैं।
 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महासंकल्प परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वादा किया कि यदि पार्टी राज्य की सत्ता में आई तो उनके मंत्रिमंडल का पहला फैसला आवास आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाकर हर गरीब को पक्का घर मुहैया कराना होगा।
 
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। राज्य में कांग्रेस सत्ता में है। राज्य विधानसभा की 90 में से 71 सीटों पर कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मोदी ने आपको दी गई गारंटी पूरी कर दी है। इससे लोकसभा, विधानसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। भाजपा सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब सच्चाई बन चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने इस पर हस्ताक्षर कर दिया है। यह अधिनियम अब कानून बन गया है।
 
उन्होंने कहा, मोदी जो गारंटी देता है, वह पूरी करता है लेकिन आपको खासकर माता-बहनों को बहुत सतर्क रहना होगा। यह 30 साल से लटका हुआ था। सरकार आईं और गईं, नाटक करते रहे लेकिन काम नहीं किया। कांग्रेस और इसके घमंडिया साथियों को लग रहा है कि मोदी ने क्या कर दिया। वह गुस्से से भरे हुए हैं। उनको लगता है कि यह सभी माताएं, बहनें मोदी को ही आशीर्वाद देंगी। उनकी नींद हराम हो गई है, इसलिए डर के कारण नए-नए खेल रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आपको मालूम है कि ना चाहते हुए भी उनको संसद में समर्थन क्यों करना पड़ा क्योंकि माताएं-बहनें आपकी जागरूकता के कारण ऐसा हुआ। अब उन्होंने नया खेल शुरू कर दिया है, अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं। बहनें संगठित हो गई हैं। यह चाहते हैं कि माताएं-बहनें संगठित ना हों। जातिवाद में उनको तोड़ा जाए इसलिए भांति-भांति के तर्क देकर विभाजन कर दिया जाए, झूठ फैला दिया जाए। मैं छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को कहना चाहता हूं कि वह सतर्क रहें।
 
उन्होंने महिला आरक्षण को आने वाले हजारों साल तक प्रभाव पैदा करने वाला निर्णय बताया। उन्होंने कहा, हर परिवार में माताओं-बहनों को शक्ति देने वाला काम हुआ है। आपकी बेटी का भविष्य उज्जवल बनाने का काम हुआ है। कृपा करके मेरी माताएं-बहनें झूठ बोलने वालों के झूठ पर ना फंस जाएं। आपको तोड़ने की कोशिश की जा रही है। आपमें एकता बनी रहनी चाहिए। आपका आशीर्वाद बना रहना चाहिए, जिससे मोदी सबके सपने पूरे करता रहे।
 
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया कि यदि भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो उसके मंत्रिमंडल का पहला फैसला आवास आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाकर हर गरीब को पक्का घर मुहैया कराना होगा।

उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में जब तक रमन सिंह की सरकार (2003 से 2018) थी, तब यहां भी हम तेजी से गरीबों के घर बना रहे थे। हालांकि जैसे ही यहां कांग्रेस की सरकार बनी तो वह उसमें घोटाले तलाशने लगे। उसमें कट कैसे करें, यह खोजने लगे लेकिन मोदी ने ऐसा पक्का कर दिया है कि पैसा सीधा उस घर में जाता है, तो उनको बड़ी मुश्किल हो रही है। इसलिए वह काम ही नहीं कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं आपसे वादा करना चाहता हूं यहां भाजपा सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला होगा कि गरीबों के पक्के घर जो भी बाकी हैं, सारे के सारे तेज गति से पूरे करके हर गरीब को पक्का घर दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता है कि वे दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ता नहीं देख सकते।
 
उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) मोदी पर निशाना साधने के नाम पर ओबीसी को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि अदालत से सजा मिलने के बाद भी उनका यही रवैया रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन में डूबा हुआ है तथा (कांग्रेस सरकार में) हर योजना में घोटाला हो रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख