PM मोदी ने पुतिन को किया फोन, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर हुई बात, क्‍या रूकेगी जंग...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 मार्च 2024 (17:55 IST)
Prime Minister Modi spoke to Vladimir Putin regarding Russia-Ukraine conflict : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है।
 
अधिकारियों ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पुतिन को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए मोदी ने रूस की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
ALSO READ: PM मोदी ने दुनिया को तबाही से बचाया, पुतिन ने रोका यूक्रेन पर परमाणु हमला, CNN का दावा
दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की और रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में उनके फिर से चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। हम आने वाले वर्षों में भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए।
ALSO READ: अमेरिकी सांसद का दावा, नरेंद्र मोदी बेहद लोकप्रिय, फिर बनेंगे PM
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए मोदी ने आगे बढ़ने के लिए बातचीत और कूटनीति के पक्षधर के तौर पर भारत के रुख को दोहराया। उनके मुताबिक दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति जताई।
ALSO READ: क्या टूटेगा स्टालिन का रिकॉर्ड, रूस में पुतिन ने 5वीं बार जीता राष्ट्रपति चुनाव?
रूस के कद्दावर नेता पुतिन ने पिछले दिनों संपन्न हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की और इस पद के लिए पांचवां कार्यकाल हासिल किया। पुतिन दिसंबर 1999 से राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के तौर पर रूस का नेतृत्व कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख