PM मोदी आज मध्य प्रदेश को देंगे 17500 करोड़ की सौगात, ये परियोजनाएं होंगी शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (06:00 IST)
Prime Minister Modi will give a gift of Rs 17500 crore to Madhya Pradesh today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक वीडियो लिंक द्वारा 17500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे।

एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री डिजिटल तरीके से सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जलापूर्ति, कोयला और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे या राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
ALSO READ: मध्य प्रदेश में कई अधिकारी इधर से उधर
उन्होंने कहा कि मोदी इस मौके पर मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना भी शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री 5,500 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं की आधारिशला रखेंगे जिनमें ऊपरी नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुद्देश्यीय परियोजना और बासनिया बहुद्देश्यीय परियोजना शामिल हैं।
 
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी वर्चुअल तौर पर करेंगे उद्घाटन : प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन शहर में भारतीय पंचांग या समय गणना प्रणाली पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे। यह अपनी तरह की विश्व की पहली घड़ी है। समय गणना की भारतीय प्रणाली दुनिया की सबसे पुरानी, ​​सूक्ष्म, शुद्ध, त्रुटि रहित, प्रामाणिक और विश्वसनीय प्रणाली है। इस सबसे विश्वसनीय प्रणाली को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में पुनः स्थापित किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

वायदा बाजार में सोना पहली बार 1 लाख पार, 4 माह में दिया 26 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

रामदेव की शरबत जिहाद टिप्पणी से हाईकोर्ट नाराज, जानिए क्या कहा?

LIVE: बच्चों संग आमेर के किले पर पहुंचे अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति वेंस

कभी सूअर के साथ कुश्ती नहीं करनी चाहिए, BJP MP निशिकांत दुबे को तीखा जवाब

ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, 27 अप्रैल को इंदौर आईटी कॉन्क्लेव में होगा करार

अगला लेख