मुंबई में PM मोदी ने किया इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन, बोले- भारत की आध्यात्मिक संस्कृति सेवा की भावना से प्रेरित है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (20:33 IST)
Prime Minister Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति सेवा की भावना में गहराई से निहित है और उनकी सरकार एक दशक से अधिक समय से लोगों के कल्याण के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा, सेवा की भावना धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। हमारी आध्यात्मिक संस्कृति का मुख्य आधार सेवा की भावना है। भारत केवल भौगोलिक सीमाओं से घिरा हुआ भूमि का एक टुकड़ा नहीं है। यह एक जीवंत भूमि है, जीवंत संस्कृति है। ज्ञान ही अध्यात्म है और अगर हम भारत को समझना चाहते हैं, तो हमें अध्यात्म को आत्मसात करना होगा।
 
नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने शौचालयों का निर्माण, गरीबों के लिए घर और नागरिकों को एलपीजी कनेक्शन तथा चिकित्सा बीमा प्रदान करने जैसे कई कल्याणकारी उपाय शुरू किए हैं।
ALSO READ: बांग्लादेश में इस्कॉन पर नहीं लगेगा बैन, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
उन्होंने कहा, सेवा की भावना धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। हमारी आध्यात्मिक संस्कृति का मुख्य आधार सेवा की भावना है। भारत केवल भौगोलिक सीमाओं से घिरा हुआ भूमि का एक टुकड़ा नहीं है। यह एक जीवंत भूमि है, जीवंत संस्कृति है। ज्ञान ही अध्यात्म है और अगर हम भारत को समझना चाहते हैं, तो हमें अध्यात्म को आत्मसात करना होगा।
<

हमारे सभी धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों के मूल में सेवा भावना ही है। मुझे संतोष है कि हमारी सरकार भी इसी सेवा भावना के साथ लगातार देशवासियों के हित में काम कर रही है। pic.twitter.com/m9Q1wekk9k

— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2025 >
उन्होंने कहा कि भगवद्गीता की शिक्षाओं का प्रसार कर रहे इस्कॉन के अनुयायी दुनियाभर में भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति के कारण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। मोदी ने कहा कि इस्कॉन की सेवा भावना युवाओं को प्रेरित करती है और उन्हें एक संवेदनशील समाज बनाने में मदद करती है जो मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देता है।
ALSO READ: अमित शाह के बचाव में उतरे नरेन्द्र मोदी, अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने भारत को एक असाधारण, अद्भुत भूमि बताते हुए कहा कि सच्ची सेवा नि:स्वार्थ मानवीय प्रयास का प्रतीक है, जहां कोई अन्य हित नहीं होता। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Chattisgarh: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया

41 साल बाद फिर ISS पर लहराएगा तिरंगा, क्या बोले पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना भवन का क्लर्क गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

LIVE: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत

अगला लेख