प्रधानमंत्री मोदी ने रखी 'भारतीय कौशल संस्थान' की नींव

Webdunia
सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (15:57 IST)
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान के भवन की आधारशिला रखी। मोदी ने इस दौरान केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी मौजूद थे।
 
इससे पहले मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से 11.55 बजे चकेरी हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से वे सेना के हेलीकॉप्टर से निराला नगर स्थित रैली स्थल रेलवे मैदान पहुंचे। रैली स्थल पर सुरक्षा के अभेद्य बंदोबस्त किए गए थे। रैली स्थल पर अर्द्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली कानपुर यात्रा है।
 
मोदी ने आज राज्य में 6ठी बार 'परिवर्तन रैली' को संबोधित किया। सूबे में उनकी रैलियों का सिलसिला 14 नवंबर को गाजीपुर से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 20 नवंबर को आगरा, 27 नवंबर को कुशीनगर, 3 दिसंबर को मुरादाबाद और 11 दिसंबर को बहराइच में 'परिवर्तन रैली' को संबोधित किया था। (वार्ता) 

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख