PM मोदी ने लोजपा सांसदों से की मुलाकात, कहा- चिराग ने खुद को योग्य साबित किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (16:40 IST)
Prime Minister Narendra Modi met LJP MPs : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसदों से मुलाकात की और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और वह अपने पिता के सपनों को पूरा कर रहे हैं।
 
चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं। समाजवादी नेता रामविलास पासवान ने लोजपा का गठन किया था और उनके निधन के बाद पार्टी दो धड़ों में विभाजित हो गई थी। एक धड़े का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री व रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं, जबकि दूसरे धड़े का नेतृत्व चिराग पासवान के हाथों में है। दोनों ही धड़े राजग के सदस्य हैं।
ALSO READ: तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी के सामने 71 मंत्रियों वाली कैबिनेट चलाने में क्या होंगी चुनौतियां?
लोकसभा चुनाव के लिये सीट के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत भाजपा ने लोजपा (रामविलास) को पांच सीट दी थीं, जबकि पशुपति पारस नीत पार्टी को एक भी सीट नहीं दिया था। भाजपा पर अपनी पार्टी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
 
प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, रामविलास पासवान जी मेरे बहुत प्रिय मित्र थे, जिनकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि मुझे बहुत याद आती है। मुझे खुशी है कि चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और रामविलास जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमारी पार्टियां सार्वजनिक सेवा के लिए मजबूती से एक साथ हैं।
<

I had a wonderful meeting with @LJP4India MPs. Shri Ram Vilas Paswan Ji was a very dear friend of mine whose valuable insights I miss immensely. I am happy to see @iChiragPaswan rising to the occasion and fulfilling Ram Vilas Ji's vision. Our Parties are strongly together in… pic.twitter.com/AaIppbFz8P

— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2024 >
संसद का सत्र शुरु होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार गठबंधन के सहयोगी दलों के सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले, बृहस्पतिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों से मोदी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की थी। मोदी ने बुधवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों से मुलाकात की थी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सराहना की थी।
ALSO READ: चिराग पासवान : राजनीतिक परिपक्वता से किया हैरान, केंद्रीय मंत्री बनकर की जोरदार वापसी
लोकसभा में तेदेपा के 16 सांसद हैं और वह भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी है। लोकसभा में 12 सांसदों के साथ जद(यू) भाजपा की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है, जबकि लोजपा (रामविलास) के पांच सांसद हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लोजपा (रामविलास) का एक, जबकि तेदेपा और जद (यू) के दो-दो सदस्य हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

FIIT JEE Expose: पहले जमा कराई लाखों की फीस अब बंद किए सेंटर, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी, छात्रों को खाली स्कूल में दिया गया था प्रश्नपत्र

राष्ट्रपति का अभिभाषण: सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, CAA के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ

जे पी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

हाईकोर्ट का बड़ा बयान, रेलगाड़ियों में यात्रियों को जानवरों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक

सभी देखें

नवीनतम

तेलंगाना में कुत्तों ने एक बच्चे को नोच नोचकर मार डाला

अब महाराष्ट्र में भी लागू होगी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना, मिलेंगे 1500 रुपए प्रतिमाह और 3 सिलेंडर मुफ्त

राज्यसभा में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम

अगर आप दिल्ली जा रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें

9 इंच बरसात में डूबी दिल्ली, सड़कें जलमग्न हुई तो शशि थरूर ने शेयर किया VIDEO

अगला लेख
More