Biodata Maker

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाजी मंदिर में की प्रार्थना, गब्बर तीर्थ में 'महाआरती' में हुए शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (23:03 IST)
अंबाजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले में शुक्रवार को प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में पूजा की। उन्होंने निकटवर्ती गब्बर तीर्थ में 'महाआरती' में भी हिस्सा लिया। मंदिर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने अंबाजी में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।

शहर में एक रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर गए। उन्होंने निकटवर्ती गब्बर तीर्थ में ‘महाआरती’ में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान लेजर शो भी देखा जिसके तहत गब्बर पहाड़ी पर देवी की प्रतिमा भी बनाई गई। मंदिर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने अंबाजी में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।

शक्तिपीठ के नाम से मशहूर अंबाजी शहर में श्री अरासुरी माता मंदिर हर साल लाखों भक्त आते हैं। गब्बर तीर्थ हिंदुओं द्वारा पूजे जाने वाले 51 प्रसिद्ध प्राचीन ‘पौराणिक शक्ति पीठ’ में से एक है।Edited by : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैं सोफी हूं... AI टीचर, मुझे बुलंदशहर के आदित्य ने बनाया है

दिल्ली विस्फोट, शाहीन के हॉस्टल रूम से मिले 18 लाख, टेरर फंडिंग का शक

कुत्‍तों के खिलाफ बर्बरता से देशभर में हजारों स्‍टूडेंट में आक्रोश

ब्राहमण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नरोत्तम मिश्रा का अल्टीमेटम

अब यूपी में नहीं होती गुंडागर्दी, नहीं चलता माफियाराज : योगी

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

Cyclone Ditwah : तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराएगा साइक्लोन दितवाह, उड़ानें रद्द, रेल सेवाओं पर असर

LIVE: समुद्री तूफान दितवाह का असर, मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर आर्थिक मदद : योगी

मुश्किल में सोनिया और राहुल गांधी, नेशनल हेराल्ड केस में दर्ज हुई नई FIR

अगला लेख