पीएम मोदी ने सुनाई सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी, कैसे मुश्किल भरा था वो एक घंटा...

Webdunia
मंगलवार, 1 जनवरी 2019 (21:50 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ANI को दिए इंटरव्यू में सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी सुनाई। मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में मुझे कामयाबी से ज्यादा चिंता अपने सेना के जवानों की थी। मोदी ने कहा कि यह जोखिम भरा था। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने जवानों से कहा था कि मिशन में सफलता मिले या असफलता, सूर्योदय से पहले वापस लौट आना।
 
पीएम मोदी ने कहा कि जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख दो बार बदली गई थी। उड़ी हमले में जवानों को जिंदा जलाए जाने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाई गई थी। मेरे और सेना के जवानों के भीतर ही भीतर एक गुस्सा पनप रहा था। मैंने जवानों को भेजे संदेश में कहा था कि मिशन की कामयाबी या नाकामी के बारे में मत सोचना। किसी भी प्रलोभन में मत आना और इसे जारी मत रखना। सूर्योदय के पहले वापस लौट आना।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा जोर केवल इस बात पर था कि इस ऑपरेशन के दौरान हमारा एक भी जवान शहीद न हो। मैं जानता था कि इसमें बड़ा खतरा है। मैंने कभी अपने लिए किसी राजनीतिक खतरे की परवाह नहीं की। मेरी सबसे बड़ी चिंता केवल जवानों की सुरक्षा थी। मैं नहीं चाहता था कि उन कमांडोज को कोई भी नुकसान पहुंचे, जो हमारे कहे शब्दों के लिए अपना जीवन न्योछावर करने को तैयार हैं।
मुश्किल भरा था वह एक घंटा : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक हमारे जवान सीमा की दूसरी तरफ थे, मैं परेशान था। सुबह के समय करीब एक घंटे तक सूचनाएं मिलनी बंद हो गई थीं, यह समय बेहद मुश्किल था। इसके बाद मुझे बताया गया कि वे अभी वापस नहीं लौटे हैं, हालांकि एक-दो यूनिट सुरक्षित स्थानों तक पहुंच गई हैं इसलिए परेशान न हों। मैंने कहा कि मैं तब तक निश्चिंत नहीं हो सकता, जब तक हमारा अंतिम जवान वापस न लौट आए। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान मुझे अपनी सेना की नई शक्ति का नया परिचय मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख