प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया नए संसद भवन का दौरा, श्रमिकों से भी बात की

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (20:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नए संसद भवन का दौरा किया। मोदी ने नए संसद भवन में करीब एक घंटा बिताया। इंजीनियरों वाला हेलमेट पहनकर मोदी ने वहां निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इस दौरान लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। करीब एक घंटे मोदी ने चारों ओर घूमकर संसद भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लोगों से जानकारी भी ली। 
पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। नई संसद का क्षेत्रफल 64 हजार 500 वर्ग मीटर होगा। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सीटें होंगी। 
 
बताया जा रहा है कि नए संसद भवन में केन्द्रीय कक्ष नहीं होगा। संयुक्त सत्र के दौरान लोकसभा 1 हजार 272 सदस्य बैठक सकेंगे। भवन में मंत्रियों के कार्यालय और समिति कक्षों के साथ 4 मंजिलें होंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख