Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रामनवमी पर कई शहरों में हिंसा : हावड़ा में फूंके वाहन, वडोदरा में 2 बार पथराव

हमें फॉलो करें रामनवमी पर कई शहरों में हिंसा : हावड़ा में फूंके वाहन, वडोदरा में 2 बार पथराव
, गुरुवार, 30 मार्च 2023 (19:34 IST)
अहमदाबाद/ हावड़ा। देशभर में आज भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव आज रामनवमी के रूप में मनाया गया। देश के कई राज्यों में शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच अहमदाबाद और हावड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया।  दिल्ली के जहांगीरपुरी में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए दंगा विरोधी बल को तैनात किया गया।
webdunia
गुजरात के वडोदरा स्थित फतेपुरा में रामनवमी पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव की खबर सामने आई है। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला। खबरों के मुताबिक पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। शरारती तत्वों को पुलिस ने खदेड़ने के लिए लाठी बल का भी प्रयोग किया।
 
मस्जिद के करीब हुआ हमला : पुलिस के मुताबिक हालत नियंत्रण में है। घटना उस समय की है जब जुलूस एक मस्जिद के निकट पहुंचा और लोगों ने मौके पर पहुंचना शुरू कर दिया। यह सांप्रदायिक दंगा नहीं है। हमने भीड़ को तितर-बितर किया और जुलूस आगे बढ़ा। अवर पुलिस आयुक्त मनोज निनामा भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का आदेश दिया।
webdunia
बजरंग दल ने लगाया साजिश का आरोप : पुलिस उपाधीक्षक यशपाल जगनिया ने कहा कि इस दौरान कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। जुलूस पुलिस सुरक्षा में पूर्व निर्धारित मार्ग से निकाला गया। बजरंग दल के एक नेता ने आरोप लगाया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं होने की जानकारी के बावजूद जुलूस के दौरान कहीं पुलिस नहीं दिखी। हर साल इसी मार्ग से जुलूस निकाला जाता है। बजरंग दल की वड़ोदरा इकाई के अध्यक्ष केतन त्रिवेदी ने दावा किया कि साजिश के तहत पथराव किया गया।
हावड़ा में भी आगजनी : बंगाल के हावड़ा में भी रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। कई वाहनों को आग लगा दी गई। बीते साल भी वडोदरा में रामनवमी पर इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। इस बार भी कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का काम किया।  
 
औरंगाबाद में पुलिस पर हमला : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि किराडपुरा में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है। राम मंदिर सुरक्षित है। 6  से 7 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
नेताओं ने की शांति की अपील : सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के नेता एवं लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील, भाजपा के नेता एवं राज्यमंत्री अतुल सावे तथा अन्य लोग शांति सुनिश्चित करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। जलील ने कहा कि राम मंदिर सुरक्षित है। पुलिस को इस घटना में शामिल लोगों को तत्काल पकड़ना चाहिए।
webdunia
दिल्ली में तैनात हुआ दंगा विरोधी बल : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नियमों के खिलाफ मार्च निकाला, जिसके बाद इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिए दंगा रोधी बल को तैनात करना पड़ा। 
 
दिल्ली पुलिस ने एक समूह के लोगों को राम नवमी महोत्सव के तहत जहांगीरपुरी में ‘श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा’ निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पिछले साल हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में इलाके में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान वहां दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रमजान के दौरान जहांगीरपुरी में एक पार्क में नमाज अदा करने की अनुमति देने का अनुरोध भी ठुकरा दिया गया था।
 
संभाजीनगर में दो गुटों में झड़प : संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और धार्मिक स्थल के बाहर दर्जनों वाहनों में आग लगा दी। जमकर तोड़फोड़ की गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। इलाके में तनाव फैल गया है, इसे बढ़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मामला दो युवकों की लड़ाई के बाद दो संप्रदायों के बीच फैला। संभाजी में पुलिस ने मार्च निकाला। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जर्मनी में उठा राहुल गांधी की अयोग्यता का मामला, भारत में वार-पलटवार