Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रूज पर बैठकर देखी गंगा आरती

प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी के किनारे होने वाली आरती को देखने के लिए संत रविदास घाट से स्वामी विवेकानंद क्रूज (जहाज) पर सवार हुए। इस मौके पर घाटों पर हजारों दीपक जगमगा रहे थे।

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रूज पर बैठकर देखी गंगा आरती
, सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (23:28 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम क्रूज पर उत्तर प्रदेश और भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भव्य गंगा ‘आरती’ देखी।
 
वाराणसी शहर में प्रधानमंत्री का यह तीसरा कार्यक्रम था। इससे पहले मोदी ने काल भैरव मंदिर के दर्शन किए और उसके बाद काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया।
 
प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी के किनारे होने वाली आरती को देखने के लिए संत रविदास घाट से स्वामी विवेकानंद क्रूज (जहाज) पर सवार हुए। इस मौके पर घाटों पर हजारों दीपक जगमगा रहे थे।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि काशी की गंगा आरती हमेशा अंतर्मन को नई ऊर्जा से भर देती है। आज काशी का बड़ा सपना पूरा होने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ और मां गंगा को उनकी कृपा के लिए नमन किया। नमामि गंगे तव पाद पंकजम्।
webdunia
उन्होंने एक छोटा वीडियो भी साझा किया जिसमें गंगा के घाट रंगबिरंगी रोशनी में सराबोर नजर आए। प्रधानमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे। क्रूज पर 12 मुख्यमंत्रियों के अलावा, भाजपा शासित राज्यों के तीन उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य सवार थे।
 
प्रधानमंत्री और आरती को देखने के लिए विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। क्रूज जब दश्वामेध घाट पर रुका तो लोगों ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण, घंटियों की आवाज और शंखनाद से पूरा माहौल आध्यात्मिक था। मोदी ने लगभग एक घंटे की क्रूज की सवारी के दौरान ‘आरती’ के हिस्से के रूप में बाद में ‘लाइट एंड साउंड’ शो को भी देखा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फर्जी पत्रकार पर महिला से रेप का आरोप, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी