Hanuman Chalisa

परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (15:28 IST)
बालेश्वर। भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइल पृथ्वी-2 का आज ओडिशा के परीक्षण केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना द्वारा प्रयोग परीक्षण के तहत यह प्रक्षेपण किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि 350 किलोमीटर दूरी तक जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली इस मिसाइल को चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से एक मोबाइल लांचर के जरिए प्रक्षेपित किया गया। प्रक्षेपण को सफल बताते हुए रक्षा सूत्रों ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिशन के सभी लक्ष्य पूरे हुए।
 
गौरतलब है कि इससे पहले 18 जनवरी को अग्नि-5 और छह फरवरी को अग्नि-1 का भी ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया है।
 
रक्षा सूत्रों ने बताया कि पृथ्वी-2 मिसाइल 500-1000 किलोग्राम तक आयुध ले जाने में सक्षम है और इसके दो इंजन तरल ईंधन से चलते हैं।
 
उन्होंने बताया कि परीक्षण के लिए इस मिसाइल का चुनाव बिना किसी क्रम के किया गया था। पूरी लांच प्रक्रिया सेना के रणनीतिक बल कमान (एसएफसी) ने संपन्न की जिसकी निगरानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने की। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख