प्रियंका गांधी बीमार, अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (15:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।
 
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
 
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा फिलहाल बिहार में है और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
 
यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में निकाली जाएगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

अमेरिकी हमलों पर UNSC की इमरजेंसी बैठक, ईरान हुआ आगबबूला

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, CM मोहन यादव की जनता से अपील

Strait of Hormuz : ईरान ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पास हो गया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का प्रस्ताव, भारत पर कितना असर

क्या ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से अमेरिका ने बर्बाद कर दिया ईरान का परमाणु मिशन, पेंटागन का बड़ा दावा

अगला लेख