प्रियंका गांधी बोलीं, हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 दिसंबर 2024 (14:45 IST)
Priyanka Gandhi news in hindi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उन्हें कुछ व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं।
 
वायनाड के अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। उन्होंने वायनाड के लोगों के साथ रहने और उनकी जरूरतों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का वादा किया।
 
राहुल गांधी के साथ दो दिवसीय वायनाड दौरे पर आईं प्रियंका ने शनिवार को वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिरुवंबाडी के मुक्कम, निकंबूर के कौलाई, कोझीकोड के वंदूर और एडवन्ना और मलप्पुरम जिलों में जनसभाओं में हिस्सा लिया था।
 
प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जो उनका पहला चुनावी मुकाबला था। उन्होंने संविधान की कॉपी हाथ में रखकर लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली थी। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

भारत में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB': चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक खोज!

बिहार में EPIC नंबर पर गर्माई सियासत, तेजस्वी के खिलाफ FIR की मांग, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

एयर इंडिया के 2 विमानों में गड़बड़ी की शिकायतें, एक में कॉकरोच दूसरे में तकनीकी खराबी

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से भागलपुर में पानी से भरे गड्ढे में वाहन गिरा, 5 कावड़ियों की मौत

निकाह से इंकार किया तो युवक ने भाग्यश्री का बेरहमी से कत्ल कर दिया

अगला लेख