मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारी

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।

इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड की तैयारी : इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार मेगा रोड शो करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका का रोड शो शाम करीब 4.30 बजे इंदौर के राजमोहल्ला से शुरु होकर जवाहर मार्ग होता हुआ राजबाड़ा पहुंचेगा। करीब 2 घंटे चलने वाले चार किलोमीटर लंबे इस रोड शो को मेगा शो में बदलने के लिए कांग्रेस ने पूरे रास्ते को पार्टी के झंडों और पोस्टरों से पाट दिया है।

प्रियंका का रोड शो राजमोहल्ला से शुरु होकर जवाहर मार्ग से होता हुआ राजबाड़ा तक पहुंचेगा, जहां पर मुख्य मंच बनाया गया है। वहीं रोड शो के पूरे रास्ते में 100 से अधिक छोटे और बड़े मंच बनाए गए हैं, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता फूलों की बारिश से अपनी नेता का स्वागत करेंगे। रोड शो के समापन पर राजबाड़ा पर प्रियंका गांधी एक छोटी सभा को भी संबोधित कर सकती हैं जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को हमले का जवाब दे सकती हैं।

रतलाम में मोदी बनाम प्रियंका : मालवा की वीआईपी सीट रतलाम में आज मोदी बनाम प्रियंका का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तो प्रियंका गांधी दोपहर बाद करीब तीन बजे के आसपास रतलाम पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रतलाम सीट पर कब्जा किया था लेकिन बाद में उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट को अपने नाम कर लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

weather update : राजस्थान में तापमान 44.2 डिग्री पार, हीटवेव का अलर्ट, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

अगला लेख