अर्नब गोस्वामी मामले में प्रियंका गांधी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (19:12 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'रिपब्लिक टीवी' के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सएप बातचीत को लेकर बुधवार को कहा कि राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए हैं और ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, देश की सुरक्षा से जुड़ी अति गोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है, हमें फायदा होगा। राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रियंका ने यह भी कहा, एक तरफ ये सरकार किसानों की सुन नहीं रही, दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है। जय जवान जय किसान हमारे देश का नारा है। सिर्फ इसे बार-बार दोहराने से काम नहीं चलेगा, इस पर कायम रहना देश के शहीदों के प्रति हर नेता का नैतिक फर्ज है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख