हम लड़ते रहेंगे, देश की आवाज उठाते रहेंगे-प्रियंका गांधी

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (15:49 IST)
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजने एवं उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज करने के खिलाफ ‘हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे, क्योंकि सरकार जो कर रही है वह संविधान के खिलाफ है।
 
प्रियंका वाराणसी में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल गए कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रही थीं। 
 
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को जेल में रखा गया, इनमें से एक एकताजी की छोटी बच्ची उनका इंतजार कर रही थी। मैं इन सब से मिलना चाह रही थी। इन लोगों ने मुझसे बात की और बताया कि उनके साथ क्या क्या हुआ, बहुत अन्याय हुआ है, उन सबके साथ।
 
प्रियंका ने कहा कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और कोई ऐसी बात नही थी, लेकिन सबको जेल में पटक दिया गया। पन्द्रह दिन वहां रखा और अलग-अलग उन पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुझे उन पर बहुत गर्व है कि इन लोगों ने इतना संघर्ष किया। हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे क्योंकि सरकार जो कर रही है संविधान के खिलाफ है।
 
इससे पहले कांग्रेस महासचिव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं और वह संत रविदास मंदिर गईं जहां उन्होंने प्रार्थना की। कांग्रेस महासचिव वहां से इसके बाद पंचगंगा घाट गई, जहां उन्होंने वहां स्थित श्रीमठ में पूजन एवं दर्शन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख