हार्दिक पटेल के समर्थन में प्रियंका, कहा- लगातार परेशान कर रही है भाजपा

Webdunia
रविवार, 19 जनवरी 2020 (14:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को लगातार परेशान करने का रविवार को आरोप लगाया। पटेल को 2015 में राजद्रोह के एक मामले में एक अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर गिरफ्तार किया गया है।
 
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी। किसान आंदोलन किया। भाजपा इसे देशद्रोह बता रही है।
 
हार्दिक पटेल को राजद्रोह के एक मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने के कारण गुजरात में अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके खिलाफ वारंट जारी होने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली NCR और उत्तर भारत में वर्षा की संभावना, पहाड़ों पर हिमपात का अलर्ट

जेईई मेन का रिजल्ट जारी, 24 छात्रों ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

कौन है सीलमपुर की लेडी डॉन जिकरा, जिसे पुलिस ने कुणाल मर्डर केस में किया गिरफ्तार

नेपाल में आखिर क्यों नहीं थम रहा उबाल

LIVE: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत

अगला लेख