उप्र के गांव-गांव में पेपर लीक की चर्चा, सरकार सो रही है : प्रियंका गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (19:42 IST)
Priyanka Gandhi targeted the government regarding the paper leak issue : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन की ओर ध्यान दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि पेपर लीक की चर्चा प्रदेश के गांव-गांव में हो रही है, लेकिन सरकार सो रही है।
 
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को जारी रहा। इनकी मांग है कि यह परीक्षा निरस्त की जाए तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत को हटाया जाए।
 
50 लाख से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म : प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, फिर से परीक्षा, फिर से परीक्षा....बस एक बार सोचकर देखिए- 50 लाख से अधिक युवाओं ने फॉर्म भरा। ये प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रुपए का एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कॉर्ड (प्रवेश पत्र) जारी हुए और परीक्षा के पहले पेपर लीक हो गया। क्या बीत रही होगी बच्चों पर? उनके परिवारों पर? उन्होंने कहा कि ऐसा ही समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में हुआ और पेपर लीक हो गया।
 
प्रदेश के एक-एक गांव में हो रही है चर्चा : प्रियंका गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश के एक-एक गांव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियां इलाहाबाद, मेरठ से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं और पुन: परीक्षा की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें अपमानित कर रही है, लाठियों से पिटवा रही है।
ALSO READ: पेपर लीक करने वालों की शामत, 10 साल की जेल, 1 करोड़ का जुर्माना, सार्वजनिक परीक्षा विधेयक लोकसभा में पास
उन्होंने सवाल किया कि कौन कराता है ये पेपर लीक? कैसे होता है ये पेपर लीक? क्या चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ (त्रुटिहीन) परीक्षा नहीं करा सकता कि एक युवा की मेहनत चोरी न हो, उसके भविष्य पर डाका न पड़े? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सभी देखें

नवीनतम

बुनियादी सुविधाओं से स्मार्ट क्लास तक यूपी बना शिक्षा के कायाकल्प का साक्षी

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 को दी मंजूरी

कानपुर और लखनऊ में नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर संचालित होंगी ई-बसें

योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन

अगला लेख