संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे BJP और PM मोदी : प्रियंका गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 6 नवंबर 2024 (17:12 IST)
Priyanka Gandhi Vadra News : केरल की वायनाड लोकसभा सीट से यूडीएफ गठबंधन की प्रत्याशी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता नरेंद्र मोदी संविधान के समानता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा के पिछले 10 साल के शासन में देश में विभाजन की राजनीति देखने को मिली है जहां सत्तारूढ़ दल ने सत्ता में बने रहने के लिए जनता का ध्यान उनकी वास्तविक समस्याओं से हटाने का प्रयास किया। मलप्पुरम जिले की वानदूर विधानसभा में चेरूकोडे में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि जब ऐसे लोग राजनीति में शक्तिशाली हो जाते हैं तो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं रहता।
ALSO READ: भाजपा ने वायनाड में भूस्खलन का राजनीतिकरण किया : प्रियंका गांधी
बाद में वानदूर विधानसभा क्षेत्र के थुवूर और कालिकावू कस्बों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने आरोप लगाया कि मोदी ऐसे नेता हैं जो उन्हें चुनने वाले लोगों की अवहेलना करते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल सत्ता में बने रहने के लिए करते हैं।
 
उन्होंने कहा, वह ऐसे नेता हैं जो समुदायों और जनता के बीच अविश्वास और भय फैलाते हैं ताकि लोगों को विभाजित करके लंबे समय तक सत्ता में रहा जा सके। वह लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह सत्ता में बने रहना है।
 
प्रियंका ने मोदी पर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को अपने ‘व्यापारी मित्रों’ को बेचने, बड़े व्यवसायों के 16 लाख करोड़ रुपए के ऋण माफ करने तथा किसानों और छोटे एवं मध्यम उद्यमों को बहुत कम सहायता देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि छोटे और मझोले उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं और बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान करते हैं, लेकिन उन्हें किसानों की तरह ही समर्थन की जरूरत है।
ALSO READ: फ्री वाली स्कीम को लेकर PM मोदी के तंज पर आया प्रियंका गांधी का बयान
कांग्रेस नेता ने वायनाड लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अपने पांच दिवसीय प्रचार अभियान के चौथे दिन आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में देश में किसानों या मध्यम एवं लघु उद्यमों के लिए कोई समर्थन प्रणाली नहीं है। उन्होंने समुदायों के बीच डर और अविश्वास पैदा करने वाले तरीकों की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में इनकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वायनाड में मसालों जैसे उच्च गुणवत्ता के कृषि उत्पादों की पैदावार होती है, लेकिन किसानों को खेती में कोई भविष्य नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि छात्र एवं अन्य लोग बेहतर रोजगार अवसरों तथा उच्च शिक्षा की तलाश में विदेश चले जाते हैं। उन्होंने पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे विषय भी उठाए।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि वह एक ‘योद्धा’ हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वह वायनाड के लोगों के लिए संसद और हर दूसरे मंच पर लड़ेंगी ताकि उनके मुद्दों का समाधान निकल सके। उन्होंने कहा, मैं पीछे नहीं हटूंगी। मैं आपके लिए लड़ूंगी। मैं आपको निराश नहीं करूंगी। अब हम एक परिवार हैं।
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया वायनाड की उपेक्षा करने का आरोप
अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार चुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा सात नवंबर तक केरल में रहेंगी। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। वायनाड सीट के लिए उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि वायनाड और रायबरेली दोनों जगहों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की तरह वक्फ अधिनियम को खारिज करे केरल : मुस्लिम समूह

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

अगला लेख