प्रियंका गांधी ने कहा, मैं 1 अगस्त तक खाली कर दूंगी सरकारी आवास

Webdunia
मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (11:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि वे नई दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला 1 अगस्त तक खाली कर देंगी। उन्होंने उस खबर को 'फर्जी' करार दिया जिसमें दावा किया गया था कि प्रियंका के आग्रह पर सरकार ने उन्हें इस अवास में कुछ और समय तक रहने की अनुमति दे दी है।
 
प्रियंका ने ट्वीट किया कि यह फर्जी खबर है। मैंने सरकार से कोई आग्रह नहीं किया है। आवास खाली करने के लिए 1 जुलाई को मिले पत्र के अनुसार मैं 1 अगस्त तक सरकारी आवास 35, लोधी एस्टेट को खाली कर दूंगी।
ALSO READ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, SPG सुरक्षा हटने का हवाला दिया
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका पार्टी की उत्तरप्रदेश प्रभारी होने की वजह से अब ज्यादा समय राज्य में बिताएंगी और लखनऊ में गोखले मार्ग स्थिति शीला कौल के आवास में रहेंगी। यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भाभी थीं। वे केंद्रीय मंत्री औेर राज्यपाल भी रहीं। साल 2015 में उनका निधन हो गया था।
 
गौरतलब है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला 1 अगस्त तक खाली करने को कहा है। उसकी ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास '35 लोधी एस्टेट' खाली करना पड़ेगा, क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।
 
सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम में करेंगे "एमपी राइज 2025" का शुभारंभ

एयर इंडिया के विमान के बाएं विंग के नीचे फंसी घास, मुंबई हवाई अड्डे पर 5 घंटे से अधिक समय तक रोका

जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

अगला लेख