ड्राइवर के बेटे सुखविंदर के हाथ में हिमाचल प्रदेश की स्टेयरिंग

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (19:51 IST)
Sukhwinder Singh Sukhu : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में धुरंधर माने जाने वाले दिग्गज नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र जीवन से ही राजनी‍ति में सक्रिय हैं। सुखविंदर 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। साल 2022 में वे नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे।

प्रारंभिक जीवन : सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल प्रदेश रोडवेज में चालक थे। सुखविंदर सुक्खू ने पहली से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में पूरी की। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है, उनकी 2 बेटियां हैं।

राजनीतिक जीवन : सुखविंदर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में उस समय की थी, जब वे सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में पढ़ते थे। वह कॉलेज के दिनों में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े थे।

उपलब्धि : सुखविंदर सिंह 1989 से 1995 के बीच एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद 1999 से 2008 के बीच वे युवा कांग्रेस के प्रमुख रहे। सुखविंदर सिंह 2 बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए। वे 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख के पद तक पहुंचे और 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख बने रहे।

सुखविंदर 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। साल 2022 में वे नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विजय अग्निहोत्री को 3363 वोटों के अंतर से हराया। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख