सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्‍यमंत्री, अग्निहोत्री डिप्टी सीएम

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (18:52 IST)
शिमला। कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री मुख्‍यमंत्री होंग। शनिवार शाम विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई। मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। सुक्खू नादौन से चौथी बार विधायक बने हैं। वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

सुक्खू सुबह 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में राहुल गांधी एवं प्रियंका वाड्रा भी शामिल होंगे। अपने नाम का ऐलान होने के बाद सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का आभार माना। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सवालों से बचती दिखीं। हालांकि उन्होंने कहा कि वे हाईकमान के फैसले का सम्मान करती हैं। 
 
केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मुख्‍यमंत्री के नाम का फैसला करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‍डा शिमला पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में विधायक ने सुखविंदर को मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। 

यह कहा था सुक्खू ने : सुक्खू ने शनिवार को ही कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद का आकांक्षी नहीं हूं। मैं केवल एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह मुझे मंजूर होगा। इसके पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एआईसीसी के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी के विजेता विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समय मांगा था।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिनती होती है। वे 2022 में चौथी बार नादौन सीट से विधायक चुने गए हैं। वे 1998 से 2008 तक युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे, जबकि 2013 से 2018 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। सुखविंदर के राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से हुई। 
Edited by : Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख