पुलवामा हमले के बाद भारतीय किसानों का वार, पाकिस्तान में 200 रुपए किलो पहुंचा टमाटर...

Webdunia
बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (17:48 IST)
पुलवामा हमले आतंकियों की कायराना हरकत के बाद देशभर में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश है। आतंक के आकाओं को पनाह देने वाला पाकिस्तान पुलवामा हमले पर दु:ख प्रकट करने की बजाय भारत को गीदड़ भभकी दे रहा है। भारत ने भी पाकिस्तान से हर तरह के रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया है। भारत से दुश्मनी का असर पाकिस्तान पर धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्ते भी बंद कर दिए हैं। पाकिस्तान में टमाटर की कीमत आसमान छूने लगी है। पाकिस्तान में टमाटर की कीमत 200 रुपए के करीब पहुंच चुकी है।
 
ALSO READ: Pulwama attack के बाद भारत का ऑपरेशन 360 डिग्री प्लान, मिट जाएगा आतंकियों का नामोनिशान
भारत ने पाकिस्तान से आने वाले चीजों पर कस्टम ड्‍यूटी को 200 प्रतिशत कर दिया है। भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने मना कर दिया है। इसका असर यह हुआ है कि वहां सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। 
 
बढ़ रहे हैं सब्जियों के दाम : मध्यप्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजने से साफ मना कर दिया है। इससे टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। भारत के सब्जी बाजार में टमाटर कीमत तकरीबन 10 रुपए प्रति किलो के आसपास है। दूसरी तरफ पाकिस्‍तान में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। 
ALSO READ: Pulwama attack : ...तो ICC वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा भारत
साउथ एशिया की एक पत्रकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। पाकिस्तान की सब्जी मंडी में आलू के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है है। 18 फरवरी के दाम के अनुसार आलू 30-35 रुपए किलो बिक रहा है। 
पाकिस्तान में चीनी भी महंगी हो गई है। चीनी के दाम में 3 रुपए प्रतिकिलो की तेजी देखने को मिली है। पहले जहां चीनी के दाम 57-58 रुपए प्रतिकिलो थे, वहीं अब इसके दाम 60 रुपए से ऊपर बिक रही है। चाय की कीमतों में भी 45 रुपए की तेजी देखने को मिली है। किसानों ने मोदी सरकार से अपील की है कि क्षेत्र के टमाटरों को बेचने के लिए खाड़ी देशों या अन्य जगह पर नए बाजार की खोज की जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख