पूर्व वायु सेना प्रमुख की पत्नी का नाम वोटिंग लिस्ट से गायब, निराशा जताई

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2024 (09:35 IST)
पुणे। पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल प्रदीप वसंत नाइक ने सोमवार को मतदान के दौरान मतदाता सूची में अपनी पत्नी मधुबाला का नाम नहीं होने पर निराशा जताई।
 
एयर चीफ मार्शल नाइक (75) अपनी पत्नी और बेटे विनीत (43) के साथ सोमवार सुबह शहर के सैपलिंग स्कूल बानेर रोड स्थित मतदेय स्थल संख्या-26 पर वोट डालने पहुंचे थे।

उन्होंने दावा किया, ‘मैंने और मेरे बेटे ने तो वोट डाल दिया लेकिन मेरी 72 वर्षीय पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। जब हमने वहां मौजूद अधिकारी के संज्ञान में यह बात लाई तो उन्होंने कहा कि वह कोई मदद नहीं कर सकते।’

पूर्व वायु सेना प्रमुख ने कहा, ‘हम निराश हैं। सूची में से ऐसे कई नाम हटाए जाने की जानकारी मिली है। यह पता लगाना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है।’

पुणे संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व महापौर मुरलीधर मोहोल को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर से है जिन्होंने पिछले साल कस्बा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया था।
Edited By Navin Rangiyal/(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

अगला लेख