पंजाब के गवर्नर ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के किया इंकार, केजरीवाल ने कहा- लोकतंत्र खत्म

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (10:28 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य की भगवंत मान सरकार को बड़ा झटका देते हुए विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने संबंधी आदेश को वापस ले लिया। राजभवन ने केवल विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर विशिष्ट नियम नहीं होने का हवाला दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले कि निंदा करते हुए कहा कि राज्यपाल ऐसा कैसे कर सकते हैं, फिर तो लोकतंत्र खत्म।

मान सरकार आज इस फैसले के खिलाफ विधानसभा से लेकर राजभवन तक शांति मार्च निकालेगी। इसमें पार्टी के 92 विधायक शामिल होंगे।
 
आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके कहा कि राज्यपाल कैबिनेट की ओर से बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खतम है। दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाजत दी। जब ऑपरेशन लोटस फेल होता लगा और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फोन आया कि इजाजत वापस ले लो। आज देश में एक तरफ संविधान है और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस।
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख