राबड़ी देवी नहीं लड़ेंगी अगला बिहार विधानसभा चुनाव

Webdunia
सोमवार, 3 अगस्त 2015 (23:30 IST)
पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि वे आगामी सितंबर-अक्टूबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
बिहार विधान परिषद के मुख्य द्वार पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी ने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
 
राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी वर्तमान में बिहार विधान परिषद सदस्य हैं और वे वर्ष 1997 से 2005 के बीच प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पिछले साल सारण संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के हाथों पराजित हो गई थीं।
 
उन्होंने अपने दोनों पुत्रों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की पुष्टि की।
 
राबड़ी के दो पुत्र और सात पुत्री हैं। उनकी बड़ी पुत्री मीसा भारती ने पिछला लोकसभा चुनाव पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र से लड़ा था, पर भाजपा प्रत्याशी और कभी लालू के काफी विश्वस्त रहे रामकृपाल यादव के हाथों पराजित हो गई थीं। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने उनके नाम का जिक्र नहीं किया।
 
चारा घोटाला के एक मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को वर्ष 2013 में सीबीआई की एक अदालत के पांच वर्ष की कैद और 25 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाए जाने पर वे चुनाव लड़ने से वंचित हो गए, जो वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं।
 
बिहार विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन (जदयू, राजद, कांग्रेस और राकांपा) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है जबकि भाजपानीत राजग गठबंधन में लोजपा, रालोसपा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्‍दुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल है। 
 
इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों के अगला विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी प्रश्न का उत्तर देने से बचते हुए वे अपने वाहन में बैठकर रवाना हो गए और जाते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पूर्व में आप लोगों को बता चुके हैं। इसके बाद उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकले शुरू हो गई हैं। नीतीश कुमार वर्तमान में बिहार विधान परिषद सदस्य हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?