भाजपा ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार

Webdunia
शनिवार, 6 मार्च 2021 (14:27 IST)
नई दिल्ली/ चेन्नई। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर 6 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पिछले साल अगस्त में कोविड-19 के संक्रमण से कांग्रेस सांसद एच. वसंत कुमार के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।
ALSO READ: केरल में ई श्रीधरन होंगे भाजपा के सीएम उम्मीदवार, कुछ ही दिन पहले थामा था भाजपा का हाथ
भाजपा ने शुक्रवार रात दक्षिण भारत में अपनी सहयोगी अन्नाद्रमुक से राज्य में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर समझौता किया। अन्नाद्रमुक ने भाजपा को कन्याकुमारी लोकसभा सीट के साथ 20 विधानसभा सीटें दी हैं और चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को पूरा समर्थन देने की बात कही है।
 
राधाकृष्णन 2014 में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से विजयी रहे थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में राज्यमंत्री बने थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इसी संसदीय क्षेत्र में कुमार से शिकस्त मिली थी। राधाकृष्णन वित्त एवं जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे। वे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

अगला लेख