रायबरेली का विशेष ख्याल रखेंगे राहुल गांधी

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2017 (14:27 IST)
रायबरेली। आजादी के बाद से ही नेहरू-गांधी परिवार का बखूबी साथ निभाने वाले रायबरेली के बाशिंदे राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने से बेहद उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि अपने बुजुर्गों की तरह वे भी यहां के लोगों के संग पारिवारिक रिश्तों की डोर मजबूत रखेंगे।
 
आजादी के बाद से अब तक हुए लोकसभा चुनावों में रायबरेली की जनता ने अधिकतर तो कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार को ही गले से लगाया है। फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और अरुण नेहरू समेत कांग्रेस के कई दिग्गज संसद में यहां का प्रतिनिधित्व कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर चुके हैं, हालांकि हितों की अनदेखी यहां के लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं है। वर्ष 1977 का लोकसभा चुनाव इसका प्रत्यक्ष गवाह है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यहां जनता पार्टी के राजनारायण के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 
 
निवर्तमान अध्यक्ष और वर्ष 2004 से रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी ने भी जिस तरह से अपने संबोधन में राहुल गांधी को एक परिपक्व राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया, उससे यह भी यह स्पष्ट हो गया कि अब वे काफी हद तक सक्रिय राजनीति से दूर ही रहेंगी। 
 
इन्हीं संभावनाओं के बीच रायबरेलीवासियों को भी एहसास हो चला है कि गांधी-नेहरू परिवार के तौर पर उन्हें राहुल गांधी का ही स्नेह मिलता रहेगा, हालांकि अमेठी के सांसद होते हुए भी राहुल गांधी का यहां आना-जाना तो जरूर रहा लेकिन राजनीतिक रूप से सक्रियता नगण्य रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

ईरान से गुरु ग्रंथ साहिब के सरूपों को भारत लाया जाए, SGPC ने मोदी सरकार से की अपील

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मानवता के लिए अमूल्य उपहार है योग

नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत ट्रेन में हाथापाई, बबीना के भाजपा विधायक पर मारपीट का आरोप

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

अगला लेख