केंद्र के अध्यादेश पर AAP को मिला कांग्रेस का साथ, राघव चड्ढा ने किया ट्वीट

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2023 (15:17 IST)
Delhi News : केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का साथ मिल गया है। इसके साथ ही 2024 में पीएम मोदी के खिलाफ संयुक्त मोर्चे की कवायद में लगे विपक्ष को अब आप का साथ भी मिलता नजर आ रहा है।
 
आप सांसद राघव चड्ढा ने भी ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की है। यह एक सकारात्मक विकास है। ट्वीट के साथ ही उन्होंने वेणुगोपाल एक वीडियो भी शेयर किया है। 
 
 
हालांकि, आम आदमी पार्टी ने आज शाम चार बजे राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएसी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में औपचारिक रूप से विपक्ष की बैठक में शामिल होने पर फैसला लिया जाएगा।

आप क्यों कर रही है अध्यादेश का विरोध : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की चुनी हुई के अधिकारों की बात कही थी, लेकिन केन्द्र सरकार के एक अध्यादेश के बाद केजरीवाल को सीधे ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार नहीं रह जाएगा।
 
मोदी सरकार ने अध्यादेश जारी किया है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (NCCSA) गठित करने की बात कही गई है। ट्रांसफर, पोस्टिंग और विजिलेंस का काम यही प्राधिकरण देखेगा। इस अध्यादेश के मुताबिक दिल्ली के प्रधान गृह सचिव इसके सदस्य होंगे, जबकि मुख्‍यमंत्री पदेन अध्‍यक्ष होंगे।
 
अध्यादेश के मुताबिक यही प्राधिकरण ट्रांसफर और पोस्टिंग के बारे में फैसला लेगा। हालांकि इस संबंध में आखिरी फैसला एलजी यानी उपराज्यपाल का ही होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख