Hanuman Chalisa

राहुल ने आंबेडकर को लेकर मोदी पर निशाना साधा

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (14:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि वे जिस दमनकारी विचारधारा से आते हैं, वह कभी दलितों एवं बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सकती।
 
राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मोदीजी, जिस दमनकारी विचारधारा से आप आते हैं, वो दलितों और बाबा साहब का सम्मान कभी नहीं कर सकती। भाजपा-आरएसएस द्वारा बाबा साहब के सम्मान के कुछ उदाहरण...।
 
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें टैग की हैं जिनमें डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त दिखाया गया है या उनका असम्मान किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का एक ट्वीट भी टैग किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जितना सम्मान हमारी सरकार ने बाबा साहब को दिया है, शायद ही किसी सरकार ने दिया हो।
 
राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट कर वित्तमंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। उन्होंने जेटली के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इसे सुनकर वास्तव में दु:खी हूं। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
उन्होंने जेटली के उस ट्वीट को टैग किया है जिसमें वित्तमंत्री ने यह जानकारी दी है कि मेरा गुर्दे संबंधित समस्याओं और कुछ संक्रमणों के लिए उपचार चल रहा है। परिणामस्वरूप वर्तमान में मैं घर पर नियंत्रित परिवेश में काम कर रहा हूं। मेरे उपचार की भावी दिशा मेरी चिकित्सा कर रहे चिकित्सक तय करेंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख