राफेल पर राहुल ने फिर साधा प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर निशाना

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (11:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण संसद में दो घंटे तक बोलीं, लेकिन दो आसान सवालों का जवाब नहीं दिया।

गांधी ने लोकसभा की शुक्रवार की कार्यवाही का एक संक्षिप्त वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री संसद में दो घंटे तक बोलीं, लेकिन मेरे दो आसान सवालों का जवाब नहीं दे सकीं।'

उन्होंने कहा कि इस वीडियो को देखिए और शेयर करिए। ये सवाल हर भारतीय को प्रधानमंत्री एवं उनके मंत्रियों से पूछने दीजिए।'
<

RM spoke for 2 hrs. in Parliament, but she couldn't answer the 2 simple questions I asked her.

Watch & SHARE this video. Let every Indian ask the PM & his Ministers these questions.#2SawalDoJawab pic.twitter.com/YR8zuyO6Al

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 5, 2019 >
उन्होंने सवाल किया, 'एचएएल से अनुबंध छीनकर अनिल अंबानी की कंपनी को किसने दिया? क्या नए सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को आपत्ति थी?

गांधी ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि 2019 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर राफेल मामले की आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख