राहुल गांधी को किसने कहा, आसमान से टपके नेता...

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (08:03 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राहुल गांधी को आसमान से टपका हुआ नेता बताया जिनका आम जनता से संपर्क नहीं है। रूपाणी ने यह भी कहा कि राहुल अपनी मां सोनिया गांधी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर थोपे गए हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भरतसिंह सोलंकी ने रूपाणी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह संयोग से बने मुख्यमंत्री हैं।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रूपाणी ने कहा, 'राहुल गांधी ने जोर दिया कि उनकी पार्टी उन लोगों को टिकट नहीं देगी जो हाल में पार्टी में पैराशूट से आए हैं। मुझे आश्चर्य है क्योंकि वह खुद ही अपनी पार्टी में पैराशूट से आए हैं। नेहरू-गांधी परिवार के होने के कारण राहुल पार्टी के नेता बन गए।'
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी पुत्र मोह में राहुल गांधी को नेता के रूप में पेश कर रही हैं। अन्यथा, उनका जनता से कोई संपर्क नहीं है। इसके बाद भी वह पैराशूट तंत्र के बारे में बात कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता यह वास्तविकता जानते हैं।
 
रूपाणी पर निशाना साधते हुए सोलंकी ने कहा कि भाजपा नेता संयोग से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि विजयभाई को इतिहास या भूगोल की जानकारी नहीं है। नेहरू-गांधी परिवार दुनिया के उन दुर्लभ परिवारों में है जिसने अपने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। इंदिरा जी और राजीव जी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख