राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को खत्म देगी और लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों में इस संबंध में कानून लाएगी।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 27 जनवरी 2025 (16:18 IST)
Rahul Gandhi in Mhow:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस (BJP and RSS) पर बी.आर. आंबेडकर (Ambedkar) तथा उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सत्ता में बैठे लोगों से संविधान को बचाने का काम करें।ALSO READ: महू में कांग्रेस की विशाल रैली आज, खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी होंगे शामिल
 
गांधी ने 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित किया : यहां 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने यह भी घोषणा की कि केंद्र में सत्ता में आने के तुरंत बाद कांग्रेस देशव्यापी जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसा कभी नहीं कराएंगे। गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को खत्म देगी और लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों में इस संबंध में कानून लाएगी।ALSO READ: चुनावी सभा में बोले राहुल, झूठे प्रचार का मॉडल नहीं, शीला दीक्षित का विकास मॉडल मांग रही दिल्ली
 
सरकार पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप : उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है, क्योंकि रोजगार के अवसर खत्म किए जा रहे हैं और देश की संपत्ति केवल कुछ पूंजीपतियों को सौंपी जा रही है। गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में आजादी से पहले जैसी स्थिति चाहते हैं, जहां गरीबों के पास कोई अधिकार न हो और यह केवल अमीरों के पास हो।
 
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए उन्होंने पिछले साल के लोकसभा चुनाव में '400 पार' का नारा दिया था। गांधी ने रैली में कहा कि जिस दिन हमारा संविधान बदल जाएगा, उस दिन देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं बचेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

रामदेव की शरबत जिहाद टिप्पणी से हाईकोर्ट नाराज, जानिए क्या कहा?

कभी सूअर के साथ कुश्ती नहीं करनी चाहिए, BJP MP निशिकांत दुबे को तीखा जवाब

ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, 27 अप्रैल को इंदौर आईटी कॉन्क्लेव में होगा करार

रामबन त्रासदी के बाद राजमार्ग पर फंसे हजारों यात्री, NGO ने किस तरह दिया सहारा?

CCTV फुटेज में खुद हमला करते दिखे DRDO विंग कमांडर, पुलिस ने बाइक सवार को किया गिरफ्तार

अगला लेख